पंचायत
ग्रामसभा हरदासीपुर न्यायपंचायत नियारडीह के पश्चिम गोमती नदी के किनारे नाले पर बसा है, इस गाॅव के प्रधान श्री श्याम नारायन यादव हैं। यह गाॅव 11 वार्ड में बटा हुआ है तथा इसकी जनसख्ंया 3500 है। गाॅव में मुख्य रूप से यादव बिरादरी का वर्चस्व है जो दुग्ध व्यवसाय तथा कृषि से जुड़े हुए हैं। गाॅव में एक प्राईमरी स्कूल तथा एक कान्वेंट स्कूल है। गाॅव के लोग फूल की खेती, सब्जी की खेती, मिर्चा की खेती के साथ-साथ छोटी दुकान जैसे – पान, परचून करके अपनी आजीविका चलाते हैं। गाॅव में बिजली व पानी की टंकी लगा हुआ है। गाॅव में मुख्य रूप से यादव विश्वकर्मा, चमार, क्षत्रीय, कहार, जातियां रहती हैं। गाॅव की सभी लड़के व लड़कियां शिक्षा से जुड़े हुए हैं तथा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के लिए गाॅव से दूर शहर में जाते हैं। गाॅव में पूरी तरह प्रेम व सौहार्द कायम है। उक्त गाॅव में दो परिवार स्व0 सुक्खू यादव तथा स्व0 चोलई यादव के नाम से जाना जाता है जो गाॅव की पहचान है।



